पिलानी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, विधायक काला और पीसीसी पदाधिकारी हुए शामिल, संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष का आह्वान किया

पिलानी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, विधायक काला और पीसीसी पदाधिकारी हुए शामिल, संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष का आह्वान किया

पिलानी, 29 मार्च 2025: कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पिलानी व चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आज पिलानी में सम्पन्न हुई। विधायक पितराम सिंह काला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता यशवर्द्धन सिंह शेखावत, सचिव योगेश नागर, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता राव, आशीष चौधरी, एनएसयूआई महासचिव मोहित जनेवा, जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा भी बैठक में शामिल हुए।

पीसीसी प्रवक्ता यशवर्द्धन सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को अफवाह फैला कर डर की राजनीति करने वाले संगठन बताया और कार्यकर्ताओं से इनके विरुद्ध सड़क पर संघर्ष का आह्वान किया।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक पितराम सिंह काला ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में विभिन्न स्तर पर भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि जनता त्रस्त है लेकिन सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने चिड़ावा में हॉस्पिटल की फायर एनओसी के नाम पर 35 लाख की रिश्वत प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति शर्मनाक है। विधायक काला ने पिलानी में जल संकट सहित ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर बोलते हुए कहा कि संघर्ष में कांग्रेस पार्टी हर कदम पर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि नफरत की राजनीति के इस दौर में कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान बहुत जरूरी हो गई है। पिलानी विधानसभा प्रभारी योगेश नागर ने भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में पंचायत-निकाय चुनाव के मद्देनजर परिसीमन प्रक्रिया में गड़बड़ी के अलावा राज्य व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेताओं ने चर्चा की।

पीसीसी प्रवक्ता आशीष, शेरसिंह नेहरा, निहाल सिंह रणवा, अजीज खां मंड्रेला, रोहिताश्व रणवा, हीरालाल नायक, सुनीता राव, सरपंच विनोद डांगी, डॉ हरीसिंह सांखला, सूर्यकांत शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया, सत्यवीर सिंह, सुनील पण्डित, नरेन्द्र चौधरी, महेन्द्र सिलायच, सुशीला चौधरी, विनोद काजला, संजय सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी ने किया।

कार्यकर्ताओं ने भी दर्द बयान किया

बैठक में कार्यकर्ताओं का दर्द भी फूट पड़ा। पार्टी में उपेक्षा से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दर्ज करवाई। ओजटू सरपंच एडवोकेट विनोद डांगी ने मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संदिग्ध निष्ठा वाले लोगों की वजह से पार्टी को बार-बार चुनावों में नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ऐसे लोगों को पार्टी द्वारा उपकृत किया जाता है। पार्टी की यह नीति संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निराश कर रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

ये रहे मौजूद

कांग्रेस की इस संगठनात्मक मीटिंग में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, रोहीताश्व रणवा, हीरालाल नायक, अजीज खान, रणधीर बुडानिया, नरेन्द्र चौधरी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, सुनील पण्डित, विजय मील, अनिल जांगिड़, बजरंग सिंह नेहरा, उमराव डांगी, डॉ हरीसिंह सांखला, सरपंच मंजू मंजीत सिंह तंवर, डॉ माधवानंद सारस्वत, पुरूषोत्तम लाल वर्मा, विरेन्द्र पूनिया, द्वारका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, एडवोकेट विनोद डांगी, सज्जन सिंह डिंगली, सूर्यकांत शर्मा, नबील खान, राधेश्याम सुखाड़िया, बीएल सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here