महिला मोर्चा की अनीता जांगिड़ ने दी जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाई, नारी शक्ति को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर आलाकमान का आभार जताया

पिलानी, 18 जून: भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़ के नेतृत्व में मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का उनके निवास पर पहुंच कर माल्यार्पण किया और बधाई दी।

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाई देते हुए महिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़ ने जिले में पहली बार मातृशक्ति को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर भाजपा हाईकमान के निर्णय की सराहना की। अनिता जांगिड़ ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता जांगिड़ के नेतृत्व में जिला मंत्री महिला मोर्चा मंजू कुल्हरी, मंडल महामंत्री डुलानिया अंजू काला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!