खेतड़ी के समदेडा तालाब परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खेतड़ी, 14 जून 2025: खेतड़ी वन्य जीव अभयारण्य में स्थित समदेडा तालाब परिसर में शनिवार को एक विशेष पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीपल, बरगद और तुलसी जैसे धार्मिक व औषधीय महत्व के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

यह आयोजन पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा की पहल पर संपन्न हुआ, जो पिछले 48 वर्षों से निरंतर बरगद, पीपल और तुलसी के पौधों का संरक्षण और वितरण कर पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर कुल 500 पौधे वितरित किए गए। विधायक गुर्जर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीपल और तुलसी जैसे पौधे जहां एक ओर आस्था का प्रतीक हैं, वहीं दूसरी ओर ये पर्यावरण शुद्धि और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए स्वयं भी पौधे लगाए और लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा का साफा, साल और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही आयोजन में शामिल सभी आगंतुकों को तुलसी और पीपल के पौधे भेंट किए गए, जिससे वे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभा सकें।

इस अवसर पर वन अधिकारी विजय कुमार फगेड़िया, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सनोज मान, प्राचार्य महिपाल कुमावत, प्रधानाचार्य राजेश कुमावत, परिवहन निरीक्षक रमेश यादव, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के माध्यम से समदेडा तालाब क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!