समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

खेतड़ी में ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

खेतड़ी, 14 जून 2025: ढाणी आशाकाला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे बालाजी मंदिर के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे 48 वर्षीय फताराम को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फताराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisement's
Advertisement’s

मृतक के पुत्र अजय कुमार ने जानकारी दी कि उनके पिता फताराम खनन क्षेत्र में काम के सिलसिले में खेतड़ी आए हुए थे। हादसे के समय वे सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से लापरवाहीपूर्वक चला रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के तुरंत बाद आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे और घायल को तत्काल खेतड़ी के राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

दोपहर बाद परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा ट्रक व चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a comment

error: Content is protected !!