सूरजगढ़ के कुलोठ कलां गांव में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो भाइयों की मौत

सूरजगढ़, 16 जून 2025: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के कुलोठ कलां गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में निर्माण कार्य कर रहे थे और लेंटर डालने से पहले सरिया सीधा खड़ा कर रहे थे, तभी वह खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से छू गया और दोनों को करंट का तेज झटका लगा।

Advertisement's
Advertisement’s

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ईश्वर मेघवाल (52) और दुलीचंद (40), निवासी कुलोठ कलां के रूप में हुई है। दोनों सोमवार सुबह महावीर सिंह के खेत में निर्माण कार्य कर रहे थे। करीब 10 बजे जब वे सरिया को खड़ा कर रहे थे, उस समय सरिया अचानक ऊपर की ओर उछल गया और वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन से टकरा गया। बिजली के संपर्क में आते ही तेज धमाका हुआ और दोनों जमीन पर गिर पड़े।

खेत में मौजूद लोगों ने किसी तरह लोहे के सरिए से उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाइन ढीली होकर लटक रही थी, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक ईश्वर और दुलीचंद चचेरे भाई थे और खेतों व निर्माण कार्य कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

Advertisement's
Advertisement’s

थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सूरजगढ़ अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। जैसे ही परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त होगी, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!