नेशनल मोईथाई चैम्पियनशिप 2025 में पिलानी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल हासिल किये

पिलानी, 16 जून 2025: इंडियन नेशनल मोईथाई चैम्पियनशिप 2025 में पिलानी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। चैम्पियनशिप 9 से 15 जून तक महर्षि दयानन्द युनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में आयोजित की गई थी।

Advertisement's
Advertisement’s

राजस्थान टीम की ओर से आध्या शक्ति स्पोर्ट्स एकेडमी, पिलानी के खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। कोच ईशा शर्मा ने बताया कि एकेडमी के सूक्ष्म, दीपांशु व अनु ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा 9 वर्षीय मार्शल आर्ट प्लेयर साक्षी ने सिल्वर मेडल जीता है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से एकेडमी के बाकी प्लेयर्स और विजेता खिलाड़ियों के परिजन उत्साहित हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

कोच ईशा शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी अब इंटरनेशनल चैम्पियनशिप की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!