भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाईयों का तांता: राजेश दहिया के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष से मिले कार्यकर्ता, मिठाई खिलाकर दी शुभकामना

चिड़ावा, 18 जून: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का उनके निवास पर जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुल्हरी को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।

भाजपा नेता राजेश दहिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में पहली बार पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मातृशक्ति को दी है, ऐसे में संगठन से महिलाओं का जुड़ाव होगा। दहिया ने जिलाध्यक्ष कुल्हरी को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ओम सोनी, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता जांगिड, जिला मंत्री रिशाल कंवर, जिला मंत्री मंजू कुल्हरी, मंडल महामंत्री अंजू काला, खेड़ला सरपंच राम सिंह, दूदवा सरपंच दलीप स्वामी, घंडावा सरपंच रामेश्वर, ओजटू पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, मंड्रेला चेयरमैन कुलदीप सिंह, पार्षद मदन डारा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बीएल वर्मा, मुकेश जलिन्द्रा, राजेंद्र कोच, मोहित तमड़ायत, जगदेव जांगिड, राजकुमार राव, प्यारेलाल थाकन, निरंजन स्वामी, सतवीर डांगी, जय सिंह नूनिया, सुनील भड़िया, आशु स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!