मंड्रेला: गुमान पार्क के सामने कचरा फेंक रहे दुकानदार, निराश्रित गोवंश के लिए बना संकट

मंड्रेला, 16 जून 2025: मंड्रेला की प्रतिष्ठित ह्रदयस्थली गुमान पार्क के ठीक सामने कुछ दुकानदारों द्वारा निरंतर कचरा फेंके जाने से न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि निराश्रित गोवंश के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पार्क के सामने सड़क किनारे प्लास्टिक, पॉलिथीन, गत्ते और अन्य हानिकारक कचरा प्रतिदिन जमा किया जा रहा है। यही कचरा निराश्रित गायें और बछड़े खाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनके पेट में बीमारियां बढ़ने की आशंका है।

लोगों ने बताया कि गुमान पार्क मंड्रेला की पहचान है और नगर के बीचों-बीच स्थित यह स्थान वर्षों से आमजन के लिए सुकून और प्रकृति से जुड़ाव का केंद्र बना हुआ है। लेकिन हाल के दिनों में पार्क के आसपास गंदगी फैलने लगी है, जिससे पार्क की छवि और पर्यावरणीय संतुलन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए नागरिकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका को इस क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

निवासियों ने अपील की है कि आमजन को भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए, ताकि मंड्रेला की यह धरोहर भविष्य में भी सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे। प्रशासनिक हस्तक्षेप के अभाव में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!