महावीर इंटरनेशनल केंद्र सूरजगढ़ द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ पर बेबी किट वितरण किये गये

सूरजगढ़, 15 जून 2025: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ पर आज महावीर इंटरनेशनल केंद्र की सूरजगढ़ इकाई द्वारा नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट वितरण किए गए। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी व भामाशाह सज्जन कुमार अग्रवाल ने अपनी सुपौत्री की शादी की खुशी में अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके साथ आए परिजनों को बिस्कुट व फल भी वितरित किए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल केंद्र सूरजगढ़ के चेयरमैन वीर मनोहर लाल जांगिड़, वाइस चेयरमैन वीरा मंजू ठोलिया मृदुला, सचिव वीर डॉ. अनिल शर्मा अनमोल, भामाशाह व लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, डॉ. नेत्रपाल सिंह ,नर्सिंग ऑफिसर सुभिता, प्रतीक ठोलिया सहित प्रसुता व नवजात शिशु व उनके परिजनों सहित अस्पतालकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

अस्पताल प्रभारी डॉ. हरेंद्र धनखड़ ने महावीर इंटरनेशनल केंद्र सूरजगढ़ द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए महावीर इंटरनेशनल के स्थानीय पदाधिकारियों व भामाशाह सज्जन कुमार अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!