Wednesday, June 18, 2025
Homeपिलानीपिलानी की मानसी सैनी का NEET 2025 में चयन, ओबीसी में पाई...

पिलानी की मानसी सैनी का NEET 2025 में चयन, ओबीसी में पाई 4676वीं रैंक, परिवार में खुशी की लहर, दादा-दादी का सपना हुआ साकार

पिलानी, 15 जून 2025: पिलानी के सैनी परिवार की बेटी मानसी सैनी ने NEET 2025 की परीक्षा में ओबीसी वर्ग में 4676वीं रैंक हासिल की है। सफलता का श्रेय मानसी ने अपने माता-पिता और नीट की तैयारी करवाने वाले अपने गुरूजनों को दिया है। मानसी ने बताया कि उसके दादा-दादी बजरंग लाल सैनी और बनारसी देवी उसे डॉक्टर बनते देखना चाहते थे। दादा-दादी के सपने को पूरा करने के लिए मानसी ने जम कर मेहनत की। रिजल्ट आने के बाद परिवार में उत्सव का माहौल है।

Advertisement's
Advertisement’s

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद जैसे ही परिवार की लाडली बिटिया के सलेक्शन की जानकारी मिली, घर के सभी लोग खुशी से झूम उठे और मिठाइयों से बेटी मानसी का मुंह मीठा कराया गया और सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयाँ दी।

मानसी के पिता रमेश सैनी, जो एलआईसी व आरडी एजेंट हैं, और माता लक्ष्मी सैनी व चाची प्रियंका सैनी ने बेटी की मेहनत और समर्पण पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि मानसी ने बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रुचि ली और डॉक्टर बनने का सपना देखा था, जिसे उसने अपने परिश्रम से साकार कर दिखाया। चाचा प्रकाश सैनी, जो पिलानी में प्रकाश मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं, ने बताया कि आज उनकी भतीजी ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मानसी की बड़ी बहन पारुल सैनी भी BDS की पढ़ाई कर रही हैं, और परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र से जुडे हैं। मानसी की बड़ी बुआजी शिक्षिका हैं, जबकि छोटी बुआ जयपुर के प्रसिद्ध SMS अस्पताल में कार्यरत हैं। मानसी का छोटा भाई नमित सैनी भी NEET की तैयारी में जुटा हुआ है।

Advertisement's
Advertisement’s

मानसी की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और कड़ी मेहनत हो, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। परिवार के सदस्य कहते हैं कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं, और मानसी ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!