पांच दिन जीवन-मृत्यु से संघर्ष के बाद सुलताना बाइपास हादसे में घायल नवीन ने जयपुर अस्पताल में तोड़ा दम

सुलताना, 3 जून 2025: कस्बे में 28 मई को बाइपास रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नवीन सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत नवीन ने 2 जून को अंतिम सांस ली। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में गम का माहौल छा गया।

Advertisement's

घटना 28 मई को जोड़िया चौराहे के पास उस समय हुई जब नवीन अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवीन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर के एक निजी अस्पताल में लगातार पांच दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण 2 जून को उसकी मृत्यु हो गई। जैसे ही नवीन की मृत्यु की खबर सुलताना पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोग भी गहरे सदमे में हैं। नवीन का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

नवीन सोनी सुलताना का निवासी था और अपने परिवार का एक महत्वपूर्ण सहारा माना जाता था। उसके असमय निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाइपास रोड पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए इस मार्ग पर ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएं। गांववासियों ने दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए यातायात नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!