झांझोत के ईशू जांगिड़ ने नीट 2025 में पाया सफलता का शिखर, गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह

चिड़ावा, 17 जून: निकटवर्ती गांव झांझोत के होनहार छात्र ईशू जांगिड़ ने नीट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9940 हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ईशू, अनिल कुमार जांगिड़ और इंदु जांगिड़ के सुपुत्र हैं, और उन्होंने यह सफलता पीसीपी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के साथ प्राप्त की है।

ईशू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र और उनके माता-पिता का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। गांववासियों और परिजनों ने मिलकर ईशू की मेहनत और समर्पण को सराहा, साथ ही आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में पीसीपी स्कूल के संचालक विक्रम जांगिड़, मुकेश जांगिड़, बृजराम जांगिड़, अणची देवी, जुगलाल जांगिड़, नीतू – सुनील जांगिड़, रमेश (तारा का बास), रमेश (घंडावा), सुनील (सिद्धड़), हरिकिशन जांगिड़, मूलचंद जांगिड़, मदन जांगिड़, विजेंद्र जांगिड़, प्रदीप पायल, श्योपाल पायल, महेश झाझडिया, अशोक गोयल, मुस्तफा खान, सयूफ खान, आलम अली, होशियार सिंह, राजेश गढ़वाल और कुलदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग उपस्थित रहे।

गांव के युवाओं में ईशू की सफलता ने नई प्रेरणा का संचार किया है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ईशू जैसे विद्यार्थियों की उपलब्धियां समाज और क्षेत्र के लिए आदर्श बनती हैं और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!