तेलंगाना की गोदावरी नदी में राजस्थान के 5 लोग बहे, मौतः पाली और नागौर का परिवार नहाने उतरा था; मृतकों में तीन सगे भाई भी

तेलंगाना: तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के 17 साल के लड़के समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन सगे भाई सहित 4 पाली और एक नागौर के रहने वाले थे। हादसा रविवार (15 जून) को हुआ। गोताखोरों की मदद से मंगलवार देर शाम शव निकाले गए थे।

Advertisement's
Advertisement’s

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के 3 परिवार यहां पवित्र स्नान के लिए गए थे। सीढ़ियों के पास नहाने के दौरान ये हादसा हुआ। तेज बहाव के कारण संभलने का मौका नहीं मिला।

आसपास के लोगों ने बचाने की भी कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। इनमें नागौर के ताऊसर के दोलसर बास के रहने वाला ऋतिक (18), पाली के रोहट तहसील के ढाबर गांव निवासी राकेश (17), विनोद (18), मदन (18), भरत राठौड़ शामिल हैं। भरत, मदन और राकेश तीनों सगे भाई थे। ऋतिक के पिता चंपालाल कच्छावा की पहले ही मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!