Saturday, June 7, 2025
Homeझुन्झुनूपर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्ति के संदेश के साथ दौड़ा झुंझुनूं, ‘रन...

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्ति के संदेश के साथ दौड़ा झुंझुनूं, ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ में युवाओं, स्काउट्स, खिलाड़ियों और गाइड्स ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

झुंझुनूं, 4 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस और ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ से पूर्व झुंझुनूं जिले में बुधवार को ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर दौड़ को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement's
Advertisement’s

वन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘प्लास्टिक से मुक्ति’ रखी गई थी। कार्यक्रम में कलेक्टर रामावतार मीणा ने उपस्थित युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग सीमित करना और इसके विकल्पों को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस आयोजन के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सूबेदार मेजर आजाद सिंह शेखावत रहे, जिन्होंने सिर पर कांच की बोतल रखकर दौड़ लगाई और प्लास्टिक पर निर्भरता को त्यागने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक उदाराम सियोल, जिला परिषद के एसीईओ रामनिवास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नेनूराम गहनोलिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया, युवा अधिकारी मधु यादव, सीओ गाइड सुभिता गिल, एईएन अमित चौधरी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय हिंद जालिमपुरा ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रेखा प्रथम स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में रौनी वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, अमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे और राजवीर जाट तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को आगामी गुरुवार को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर रामावतार मीणा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!