मुकुंदगढ़: धोखाधड़ी कर जमीन दो बार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुकुंदगढ़, 27 फरवरी 2025: मुकुंदगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी कर एक ही जमीन को दो बार बेचने के आरोपी भरत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता प्रिया कंवर ने पुलिस को बताया कि उनके पति और बेटे इटली में काम करते हैं और वह खुद अनपढ़ हैं। उनके गांव के भरत सिंह ने पहले उनके पति से पैसे उधार लिए थे, जिसके एवज में चेक दिए गए थे। भरत सिंह ने पैसों की जरूरत के चलते अपनी जमीन का एक हिस्सा बेचने की बात की। प्रिया कंवर ने 10 लाख रुपये में जमीन खरीदने का सौदा किया, जिसमें से 9.90 लाख रुपये नकद दिए गए। बाकी 10,000 रुपये बाद में देने की बात हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

जब प्रिया कंवर ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए भरत सिंह से संपर्क किया, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में, उन्हें पता चला कि भरत सिंह ने उनकी जमीन किसी और को बेच दी है। जमीन के कागजात निकलवाने पर पता चला कि भरत सिंह ने धोखाधड़ी से उनकी जमीन मदन सिंह को बेच दी थी।

पुलिस ने मामले की जांच की और भरत सिंह को धोखाधड़ी का दोषी पाया। इसके बाद, भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

भरत सिंह पुत्र सवाई सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी देवगांव नुआं, पुलिस थाना मुकुंदगढ़, जिला झुंझुनूं।

Advertisement's

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सरदारमल यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल बाबूलाल और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!