खेतड़ी, 3 जून 2025: उपखंड अधिकारी खेतड़ी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय अंबेडकर छात्रावास, राजकीय पशु उपकेंद्र बीलवा तथा उप-स्वास्थ्य केंद्र बीलवा का जायजा लिया गया।

Advertisement's

निरीक्षण के दौरान अंबेडकर छात्रावास की अधीक्षक विनीता कुमारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। वहीं, बीलवा स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र और पशु उपकेंद्र कार्यालय समय में बंद मिले। कार्यालयों के ताले लगे होने और जिम्मेदार कार्मिकों की अनुपस्थिति ने क्षेत्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

एसडीएम ने मौके पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित पाए गए सभी कार्मिकों को नोटिस जारी किया गया है तथा संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रशासन की इस कार्रवाई से लापरवाह कार्मिकों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने नियमित सेवाओं की मांग को लेकर इस निरीक्षण की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!