खेतड़ी, 3 जून 2025: शिवभक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर सोमवार को खेतड़ी में धार्मिक आयोजन किया गया। भाजपा खेतड़ी शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज के नेतृत्व में चांदमारी रोड स्थित कोठी वाले शिव मंदिर में शिव रुद्राष्टक पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप और रुद्राभिषेक किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

आयोजन में गजानंद कुमावत, अनीता देवी, रविंद्र सैनी और चिंकी सैनी ने जोड़े के रूप में रुद्राभिषेक में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिव भजनों की संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई, जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी, महामंत्री राकेश राजोरिया, सुधा सुरोलिया, सुशीला शारदा, मंजू, पिंकी, कमलेश देवी, निर्मला, रचना, गरिमा, महिमा, बबीता, संतोष, किरण, सुनीता, ग्यारसी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement's
Advertisement’s

समारोह का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, सेवाभाव और धार्मिक आस्था को जनमानस तक पहुंचाना रहा। आयोजन में भक्तों ने एक सुर में शिव नाम का स्मरण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!