विश्व पर्यावरण दिवस 2025: पिलानी में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रही

पिलानी, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पिलानी में वृक्षारोपण की मुहिम चलाई गई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की अगुआई में पौधे लगाए गए।

Advertisement's
Advertisement’s

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

वन्दे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत तथा मुरली मनोहर शर्मा के नेतृत्व में कस्बे तालाब पार्क तथा पहाड़ी स्थित बावड़ी की सफाई की। बाद में कार्यकर्ताओं ने तालाब पार्क व पहाड़ी के पास वृक्षारोपण भी किया। पहाड़ी के पास आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका ईओ प्रियंका बुडानिया भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राठौड़,ओमप्रकाश सैनी,गोविंद सारवान,सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने बताया कि कस्बे में बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया है।

नूतन मार्केट में सीआई सेवदा ने लगाया पीपल का पौधा

शहर के नूतन मार्केट में पिलानी सीआई रणजीत सिंह सेवदा ने पीपल का पौधा लगाया। पर्यावरण प्रेमी संतोष दुलड़ की प्रेरणा से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीआई सेवदा ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन के उत्पादक नहीं, बल्कि पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। इस मौके पर धर्मेंद्र “गुड्डू” नेहरा, अजय स्वामी, डॉ नवीन कुमार ठोलिया, अशोक टेलर, प्रताप स्वामी, विकास आदि मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

लक्ष्मी कॉलोनी विकास समिति ने भी किया वृक्षारोपण

लोहारू चिड़ावा बाईपास पर लक्ष्मी कॉलोनी विकास समिति के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। पार्षद राजकुमार नायक के नेतृत्व में दिलीप सिंह खीचड़, लक्ष्मण सिंह भाटी, बलबीर सिंह, विनोद कुमावत, राजेंद्र वाल्मीकl,बजरंग लाल, महिपाल सिंह, संजय, विमल, सतवीर मेघवाल, अनिल आलडिया, आशीष नायक, शंकर लाल आदि ने वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!