कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा कल: नरहड़ में सुबह 7:15 अदा की जाएगी ईद की नमाज, तैयारियों को दिया जा रहा है अन्तिम रूप

पिलानी, 6 जून 2025: हजरत हाजिब शकरबार शाह दरगाह, नरहड़ में ईद-उल-अजहा शनिवार को मनाई जाएगी। नरहड़ दरगाह के पास स्थित ईदगाह में सुबह 7:15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। यहां नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देंगे। आयोजन की तैयारियों को आज अन्तिम रूप दिया जा रहा है। आपको बता दें कि नरहड़ की हाजिब शकरबार शाह दरगाह अजमेर शरीफ के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी दरगाह है। अलग अलग मौकों पर यहां देश भर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं।

Advertisement's

दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि ईद-उल-अजहा जिलहिज्जा के 12वें यानी आखिरी महीने का चांद दिखने के 10वें दिन मनाई जाती है, जो इस बार 7 जून को मनाई जाएगी। खादिम पठान ने बताया कि ईद-उल-अजहा पैगम्बर इब्राहिम के अल्लाह पर यकीन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा अपनों में प्यार बांटने का त्यौहार है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। फिर वे ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए ईदगाह या मस्जिद जाते हैं। नमाज़ के बाद, कुर्बानी दी जाती है। इस दिन का मुस्लिम समदाय में बेसब्री के साथ इतजार किया जाता है। ईद-उल-अजहा का दिन सभी, रिश्तेदारों से मिलने, दावत खाने और एक-दूसरे को उपहार देने का भी होता है।

ईद-उल-अजहा से पहले शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सीकर व झुंझुनू की बकरा मंडियों से बकरा खरीदने गए हैं। मिठाईयों व कपड़ों की दुकानों पर भी आज भीड़ देखी जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

दरगाह इंतजामिया कमेटी द्वारा ईद की नमाज़ के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!