शेखसरिया हॉस्पिटल में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, 90 से अधिक जरूरतमंदों ने उठाया लाभ

चिड़ावा, 18 अक्टूबर 2024: भारतीय सेवा समाज और गिन्नीदेवी सत्यनारायण शेखसरिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज शेखसरिया हॉस्पिटल में एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार प्रदान करना था।

शेखसरिया हॉस्पिटल में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, 90 से अधिक जरूरतमंदों ने उठाया लाभ

शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ परम पूज्य स्वामी कृष्णानंद महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर रिटायर आईपीएस सुंदरलाल शर्मा, शेखसरिया ट्रस्ट के प्रतिनिधि सतीश शर्मा, प्रभारी सवाई सिंह रतनू, डॉक्टर साहबराम चाहर, डॉक्टर जोगेंद्र सिंह और चिड़ावा की होनहार डॉक्टर शगुन महमिया उपस्थित रहे। डॉक्टर शगुन महमिया ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।

शिविर में हुई जांच और दवा वितरण

चिकित्सा शिविर में दमा, गठिया, मधुमेह, लीवर, पथरी, खांसी, बुखार व गैस सहित अन्य रोगों की जांच की गई व नि: शुल्क दवा वितरण किया गया।

शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 90 से अधिक रोगियों की जांच की गई। सभी रोगियों को एक महीने की निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। डॉक्टर शगुन महमिया ने रोगियों को उनकी बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उपचार के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

शेखसरिया हॉस्पिटल में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, 90 से अधिक जरूरतमंदों ने उठाया लाभ

डॉक्टर शगुन महमिया का हुआ सम्मान

शिविर में अपनी विशेष सेवाओं के लिए डॉक्टर शगुन महमिया को अतिथियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!