सूरजगढ़ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन, ब्लॉक स्तर पर 3100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

सूरजगढ़, 18 अक्टूबर 2024: कस्बे के पीएम श्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्राओं ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूरजगढ़ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन, ब्लॉक स्तर पर 3100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

विद्यालय में परीक्षा का आयोजन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि उप प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया और डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल के मार्गदर्शन में तथा परीक्षा प्रभारी मनीषा सैनी के कुशल नेतृत्व में विद्यालय की 151 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।

ब्लॉक स्तर पर परीक्षा का हुआ आयोजन

डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने बताया कि सूरजगढ़ ब्लॉक के परीक्षा प्रभारी रामजीलाल फोगाट और चौराड़ी स्कूल के प्रिंसिपल रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विद्यालयों के 3100 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!