
1– तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया
2– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर होकर अपने विचारों पर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं काशी का प्रतिनिधि हूं। महान कवि सुब्रमण्यम भारती के शब्द हमें निडर होकर जीने की प्रेरणा देते हैं। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि खुद को निडर बनने का मौका दें। अपने विचारों पर काम करें, बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें
3– पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी नए विचार और समाधान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का भविष्य तय करेंगे। आज दुनिया समाधान तलाश रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में आज असीम अवसर हैं। हर युवा को अपने भविष्य को बड़े लक्ष्य के साथ देखना चाहिए, क्योंकि यह उनका समय और अवसर है।
4– सीईसी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी आज करेंगे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पार्टी-जाति और समुदाय की दीवारें तोड़ने की अपील
5– सीजेआई सूर्यकांत ने उन्हें मुलाकात के लिए समय देने से इनकार कर दिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई ने राहुल गांधी के आधिकारिक ईमेल का जवाब देते हुए बताया कि जिन मुद्दों पर चर्चा करने का अनुरोध किया गया है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में उन पर अलग से मुलाकात करना उचित नहीं होगा। इस घटनाक्रम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और उससे जुड़े कानूनी सवालों को लेकर राजनीतिक एवं न्यायिक चर्चा को फिर से केंद्र में ला दिया है।
6– सीजेआई सूर्यकांत ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के प्रशासनिक कामकाज में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि, उन्होंने यह विकल्प खुला रखा कि विपक्ष के नेता अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यदि विपक्ष की ओर से इस संबंध में याचिका दाखिल की जाती है, तो मंगलवार को एसआईआर से जुड़े अन्य मामलों के साथ उस पर भी सुनवाई हो सकती है
7– कॉकरोच पार्टी बोली- दिल्ली पुलिस हमें प्रदर्शन की तारीख दे, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, दीपके बोले-100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे
8– सीजेपी की प्रेस वार्ता: सौरव बोले- देश में आपातकाल से भी बदतर हालात; सीईसी को बचाने पर केंद्र पर बरसे रांका
9– कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे’: दिल्ली पुलिस के दावे पर अभिजीत दिपके का जवाब, उनका यह बयान उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया है
10– ‘दीपके को दादी के निधन की खबर दी थी, खुद जाने से किया इनकार’, CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
11– देश को बांटने में लगे हैं राहुल गांधी’: सुधांशु त्रिवेदी बोले- विदेशी ताकतों का साथ क्यों देती है कांग्रेस?
12– कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज और ईवीएम से जुड़े सवालों को लेकर विपक्ष लंबे समय से आवाज उठा रहा है, लेकिन उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया
13– खरगे ने कहा कि पहले जब ईवीएम को लेकर राहुल गांधी जैसे नेता सवाल उठाते थे, तो उनका मजाक उड़ाया जाता था। अब केंद्रीय चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने खुद आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं और व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है।
14– महाराष्ट्र सरकार ने MPSC में सुधार के लिए कमेटी बनाई, तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 10 दिन बाद कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन खत्म किया
15– दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी, पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
16– भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे
17– जियो-बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नई कीमतें आज से लागू; हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल ₹109 और डीजल ₹97 का हुआ
18– भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
19– विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹44,166 करोड़ निकाले, 2026 में निकासी ₹3 लाख करोड़ पार; वजह- US बॉन्ड यील्ड और क्रूड के दाम बढ़े
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




