मंड्रेला: बदनगढ़ गांव में बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 210 ग्रामीणों की आंखों की जांच कर दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। डॉ. मधुसूदन मालानी की पहल पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बदनगढ़ गांव में रविवार को ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर को ग्रामीणों ने काफी सराहा।

शिविर का शुभारंभ जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी ने गांव के गणमान्य लोगों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फीता काटकर शिविर की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. मालानी का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. खत्री एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों की आंखों की बारीकी से जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चश्मे निशुल्क उपलब्ध कराए गए। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आगे के उपचार के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया

ग्रामीणों ने पूर्व में गांव में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कराने की मांग डॉ. मधुसूदन मालानी से की थी। इसके बाद बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी के सहयोग से यह शिविर आयोजित कराया गया। शिविर में करीब 210 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई।

बिरला अस्पताल की ओर से विनोद सहल, मिंटू, धर्मसिंह, गोविंद, सरोज तथा समीर ऑप्टिकल्स से समीर सिंह शेखावत सहित टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान राजेन्द्र जांगिड़, मोतीलाल पारीक, विश्वनाथ स्वामी, दिनेश स्वामी, रामसिंह स्वामी, रामसिंह गोदारा, सुरेश शर्मा, श्रीराम स्वामी, मातुराम स्वामी, सुरेश स्वामी, राजुराम मेघवाल, रणजीत राणावत, विक्रम सिंह शेखावत, दिनेश शर्मा, राकेश स्वामी, सुरेंद्र शर्मा, अजय पारीक, संजय पारीक, संदीप स्वामी, प्रमोद स्वामी, रौनक जांगिड़, सत्यवीर स्वामी, अनमोल शर्मा, देवेंद्र शर्मा और मानवीर स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




