Wednesday, June 3, 2026
HomeपिलानीBTTI Pilani Scholarship Scheme: बेटियों के तकनीकी सपनों को मिलेगी नई उड़ान,...

BTTI Pilani Scholarship Scheme: बेटियों के तकनीकी सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बीटीटीआई पिलानी ने शुरू की 50% छात्रवृत्ति योजना

पिलानी: बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई), पिलानी ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “बालिका छात्रवृत्ति योजना” की घोषणा की है। “कौशल से सम्मान, बेटी का अभिमान” संदेश के साथ शुरू की गई यह योजना शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी। योजना का उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Advertisement's

पात्र छात्राओं को मिलेगी 50 प्रतिशत शुल्क छात्रवृत्ति

बीटीटीआई पिलानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. बीके राउत ने बताया कि यह योजना आदित्य बिड़ला समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत शुरू की जा रही है। इसके तहत पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा) और आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को शिक्षण शुल्क का 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा।

Advertisement's

तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य

डॉ. बीके राउत ने कहा कि देश में तकनीकी और औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है। आर्थिक कठिनाइयों, सामाजिक चुनौतियों और जागरूकता की कमी के कारण अनेक प्रतिभाशाली छात्राएं तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इस योजना के माध्यम से इन बाधाओं को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement's

उन्होंने विश्वास जताया कि जब कोई बेटी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करती है तो वह केवल अपना भविष्य नहीं संवारती, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

3-4 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य

संस्थान ने आगामी वर्षों में पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कार्यक्रमों में बालिकाओं की भागीदारी को वर्तमान 3-4 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य राज्य में महिला तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Advertisement's

इनका जताया आभार

डॉ. बीके राउत ने आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, राजश्री बिड़ला, दिलीप गौड़ तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर रामगोपाल राव, मुख्य वित्त अधिकारी अरुण खेतान और श्रीकृष्णार्पण चैरिटी ट्रस्ट (एसकेसीटी) के ट्रस्टी जयत सोगानी एवं बीके दालान का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement's

जानकारी अधिक से अधिक बेटियों तक पहुंचाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, अभिभावकों, उद्योग जगत और मीडिया से योजना की जानकारी अधिकाधिक बालिकाओं तक पहुंचाने की अपील की गई, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इसका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर बीकेवीआईटी प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा, बीकेबीआईएचई प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार, उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, एकेडमिक इंचार्ज शेरसिंह, विभागाध्यक्ष नितेश कोठारी एवं प्रशांत अग्रवाल, आईटीआई इंचार्ज नरेंद्र शर्मा और विपिन वर्मा सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!