
1– पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, ट्रेन में सफर करेंगे, मेट्रो के फेज-2 रूट का उद्घाटन; पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर रोक
2– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। इसमे मेट्रो, हाईवे, पोर्ट और स्वास्थ्य से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है।
3– दिल्ली में CJP का आज फिर प्रदर्शन, दीपके सहित तीनों टॉप लीडर्स हिरासत में; मेट्रो-ट्रेन रोकने पर छुट्टी के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
4– कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एलान किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन उनका इस्तीफा न होने तक जारी रहेगा। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार को सीजेपी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी एक बार फिर से जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे
5– क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हुई अवमानना?: मेट्रो और ट्रेनें रद्द होने पर याचिका दाखिल, विशेष सुनवाई आज
6– अभिजीत दिपके की दादी मां का कल निधन हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने दिपके को उनके वकील या घर वालों से बात नहीं करने दी। पुलिस उन पर इमोशनल अत्याचार कर रही है। हमारा सवाल है कि उन्हें फ्लाइट से क्यों हिरासत में लिया गया? वो सामान्य तरह से फ्लाइट से दिल्ली आए थे। कोई भी फ्लाइट से आ सकता है। अगर वो किसी भी तरह का उल्लंघन करते, सड़क पर आकर प्रदर्शन करते, तो उनको हिरासत में ले सकते थे।
7– जहां रोके दिल्ली पुलिस, वहीं बना दें जंतर-मंतर’: सीजेपी के नए नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा- जारी रहेगी लड़ाई
8– कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ”आज जो दिनभर चला है और इससे पहले 3 दिन जो चला है, उससे दो बातें साफ हैं- पहली बात, अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है। दूसरी बात, देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं।”
9– भाजपा नेता ने कहा, ”कल रिजल्ट आए। असम में भाजपा जीती, नंदीग्राम में जीती और एक क्षेत्र जहां 70% से अधिक अल्पसंख्यक मतदाता हैं, वहां भी भाजपा 70 हजार से अधिक मतों से जीती, पुदुचेरी में भी एनडीए ही जीता है। ये सब चुनाव तब हुए हैं, जब दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ये अराजकता फैलाने की खुराफात की जा रही है।”
10– दिल्ली में INDIA ब्लॉक का सोमवार को बड़ा मार्च, कांग्रेस की देशवासियों से शामिल होने की अपील; CJI को सौंपेंगे ज्ञापन
11– राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस
12– राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए तमिल संस्कृति और इतिहास को दूसरे दर्जे पर रखा जा रहा है। राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने तमिलनाडु में हिंदी थोपने की बात कही है। राहुल के मुताबिक, किसी भी समाज की भाषा, संस्कृति और इतिहास उसकी पहचान का आधार होते हैं
13– राहुल गांधी ने आगे कहा, ”नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल – इस कहानी के खलनायक – अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है। जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए – 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए।’
14– राहुल गांधी ने कहा, ”घबराइए मत – हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए – हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 वर्षों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो।”
15– ‘मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह’, चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
16– दिल्ली में INDIA ब्लॉक का सोमवार को बड़ा मार्च, कांग्रेस की देशवासियों से शामिल होने की अपील; CJI को सौंपेंगे ज्ञापन
17– केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गीता के श्लोक के जरिए धर्म, कर्तव्य और व्यवस्था की रक्षा का संदेश देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। शेखावत ने विपक्ष से केवल विरोध की राजनीति करने के बजाय जनता के सामने वैकल्पिक नीतियां और समाधान रखने की अपील की
18– दिल्ली में CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन नहीं रुकेगा. उन्होंने बताया कि CJP रविवार को फिर जंतर-मंतर की ओर कूच करेगी.
19– मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 की मौत, उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन, घर जलाए; इस साल हुई घटनाओं में 40 से ज्यादा मौतें
20– TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार के शीशे तोड़े, BJP पर आरोप; 5 महीने में 26 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले
21– आज नवरात्रि का पहला दिन, दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने की आरती, तमिलनाडु में फैन ने मंदिर में लगाए रजनीकांत के 230 फोटो
22– सुपर अलनीनो के असर से 20 दिन में चीनी 10% महंगी, दूध और आटा 6%; 2027 तक रह सकता है असर; गन्ने की फसल भी प्रभावित।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।




