चिड़ावा में मानवाधिकार संघ की बैठक में उद्देश्यों पर हुई चर्चा

चिड़ावा, 18 अक्टूबर 2024: शहर के गौशाला के पीछे स्थित मोदी फार्म हाउस पर मानवाधिकार सहयोग संघ राजस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल ठाकुर और राष्ट्रीय महामंत्री कमल निर्मल के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रदेश सचिव राकेश तंवर, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रीतम शर्मा और चिड़ावा तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

बैठक में कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों और अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संघ के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिकाओं के प्रति जागरूक किया गया।

मानवाधिकार सहयोग संघ के प्रदेश सचिव राकेश तंवर व प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रीतम शर्मा ने बताया कि किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी में जैसे ब्लड की आवश्यकता अथवा चिकित्सकीय सहायता हेतु आम नागरिक संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। संघ के पदाधिकारी एसी स्थिति में जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे। इसके अलावा किसी एसी परिस्थिति के लिए जिसमें आम नागरिक को कानूनी या प्रशासनिक सहायता चाहिए उस स्थिति के लिए भी संघ से सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रदेश सचिव राकेश तंवर ने बताया कि निकट भविष्य में संघ द्वारा आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।

विडियो देखें:

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष अंकित, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, पार्षद रजनीकांत मान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला युवा मोर्चा महेंद्र मोदी, सुरेंद्र डैला, विक्की सोलंकी, रजनीकांत मिश्रा और विशाल महमिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!