Sunday, April 20, 2025
Homeराजस्थानराजस्थान का मौसम आज ताजा खबर बर्फ की पतली चादर, माउंट आबू...

राजस्थान का मौसम आज ताजा खबर बर्फ की पतली चादर, माउंट आबू और सीकर का तापमान माइनस में, आईएमडी ने ठंड का येलो अलर्ट, मौसम का हाल

राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। सूबे के कई हिस्सों में शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। वहीं, सूबे के माउंट आबू और सीकर में तापमान में माइनस में पहुंच गया है। दोनों जगहों पर बर्फ जम गई है। अगले कुछ दिन ठंडी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सूबे के कई इलाकों में ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। मावठ यानी शीतलहर के चलते 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अलवर, चुरू, बीकानेर, करौली, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, दौसा, हनुमानगढ़, गंगानगर और बारां शामिल हैं। सूबे के माउंट आबू और सीकर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। आज यानी गुरुवार सुबह दोनों जिलों में बर्फ जमी रही।

माउंट आबू में जमी बर्फ

सूबे के माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह गाड़ियों पर खुले इलाकों में बर्फ जमी रही। यहां, तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिन और ठंड वाले होने की संभावना है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट के साथ बर्फ जमने के आसार हैं।

सीकर में माइनस में पारा

राजस्थान के सीकर में आज सुबह बर्फ जम गई। कई इलाकों में लोग अलाव तापते हुए नजर आए, वहीं कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यहां तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कम यानी माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। अगले कुछ दिनों के ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दिन से बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, सूबे में 13 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 13 और 14 जनवरी को बारिश के आसार हैं। वहीं, ठंड और शीतलहर के चलते 20 से अधिक जिले प्रभावित हैं। बारिश के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!