सिंघाना, 7 अप्रैल 2025: पुलिस थाना मेहाड़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 883 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने 6 अप्रैल 2025 को ग्राम ईलाखर के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। वह व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में हरी थैली लेकर पैदल चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह टीबा नदी की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर बड़ी मशक्कत से पकड़ा।

Advertisement's
Advertisement’s

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र शीशराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, मेहाड़ा जाटवास, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनूं बताया। तलाशी लेने पर उसकी हरी थैली से 883 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। मौके पर ही जब्त माल का वजन कर उसे कब्जे में लिया गया और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना लाकर मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!