राहुल गांधी की बिहार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत, सदाकत आश्रम में मारपीट का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार दौरे पर हैं और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित सभा में उनका भाषण चल रहा था। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें रीगा से पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना एक कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं और बाद में उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

यह पूरी घटना सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम परिसर में घटी, जहां राहुल गांधी का भाषण चल रहा था। बताया जा रहा है कि भाषण के दौरान रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना कार्यकर्ता रविरंजन की हरकतों से परेशान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टुन्ना ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता जेब में हाथ डालकर पॉकिटमारी की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे टोका तो वह बहस करने लगा।

राहुल गांधी के भाषण के समाप्त होते ही रविरंजन वहां से तेज़ी से निकलने लगा। इसके बाद अमित टुन्ना ने उसका पीछा किया। दौड़ते-दौड़ते दोनों आश्रम परिसर में गिर पड़े, जहां टुन्ना ने रविरंजन की पिटाई कर दी। घटना स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी टुन्ना का साथ दिया और रविरंजन पर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। मारपीट के बाद कार्यकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकला।

इस पूरे घटनाक्रम से कुछ ही समय पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह सदाकत आश्रम से बाहर निकले थे। जब “मारो-पकड़ो” की आवाजें गूंजने लगीं तो वह भी बाहर खड़े होकर स्थिति को देखने लगे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी बताया जा रहा है विवाद

पिटाई का शिकार हुए कांग्रेस कार्यकर्ता रविरंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसकी पिटाई इसलिए की गई क्योंकि वह डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का समर्थक है। रविरंजन के अनुसार, यह पूरा मामला आपसी गुटबाज़ी का परिणाम है और उसके साथ बदले की भावना से हिंसा की गई।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उस समय जब पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी राज्य के दौरे पर हैं और संगठन को सशक्त करने की बात कर रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक टुन्ना को कार्यकर्ता का पीछा करते और उसे पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो पर जनता और विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लोगों का कहना है कि जब पार्टी के भीतर ही अनुशासन नहीं है तो वे जनता को क्या संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!