जाखोड़ा के नि:शुल्क गौ चिकित्सालय में लगाए परिंडे, गर्ल्स पॉवर महिला मंडल की सराहनीय पहल

सूरजगढ़, 12 अप्रैल 2025: जाखोड़ा गांव स्थित नि:शुल्क गौ चिकित्सालय में गर्ल्स पॉवर महिला मंडल द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबानों की सहायता हेतु “परिंडा अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सदस्यों ने परिंडे लगाकर पक्षियों व अन्य जीवों के लिए जल की व्यवस्था की और गौवंश की सेवा कर मानवीय करुणा का परिचय दिया।

Advertisement's

मंडल की सह-संयोजिका नेहा सैनी ने जानकारी दी कि यह अभियान समाज में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदना और दायित्व का संदेश फैलाने हेतु चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूजा शर्मा, गीता देवी, ललिता देवी, प्रिया, पूनम, कोमल और ओमप्रकाश सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस पुनीत कार्य में सरपंच विजेंद्र डूडी के साथ अजीत कसवां, अनिता देवी, रवि शर्मा, प्रियंका महला और रोहित कुमार ने भी सहभागिता कर सराहनीय योगदान दिया। सभी ने मिलकर परिंडे लगाए, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सालय में मौजूद गौवंश की सेवा की।

Advertisement's
Advertisement’s

पूजा शर्मा ने बताया कि गर्मियों में जीव-जंतुओं के लिए जल संकट एक बड़ी समस्या बन जाती है, ऐसे में यह अभियान उन्हें राहत देने के साथ-साथ समाज को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करता है। उन्होंने कहा कि हमारा यह छोटा सा प्रयास दूसरों को भी प्रेरित करेगा और अधिक से अधिक लोग इस कार्य में जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!