मंड्रेला में दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में रोष, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मुख्य बाजार व नया बस स्टैंड क्षेत्र में हुई घटनाएं, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था फेल

मंड्रेला, 8 अप्रैल 2025: मंड्रेला कस्बे में रविवार देर रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य बाजार में स्थित हिमांशु इंटरप्राइजेज नामक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सौंदर्य प्रसाधन चुरा लिए। वहीं, नया बस स्टैंड स्थित चौधरी किराना स्टोर में सेंटर लॉक सिस्टम के चलते चोरी की कोशिश असफल रही, लेकिन इस दौरान आसपास के नागरिकों में भय का माहौल बन गया।

Advertisement's
Advertisement’s

चोरों की हरकत अस्पताल कर्मी ने देखी, पुलिस को दी सूचना

घटना के समय पास ही स्थित एक अस्पताल के सतर्क कर्मचारी ने संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और शोर मचाया। इससे चोर भाग निकले। हालांकि, तब तक वे हिमांशु इंटरप्राइजेज से नगदी व सामान लेकर फरार हो चुके थे।

सीसीटीवी और गश्त के दावे खोखले साबित

इस चोरी की घटना ने मंड्रेला में पुलिस की रात्रि गश्त और सीसीटीवी कैमरों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस की रात्रिकालीन गश्त केवल नाम मात्र की रह गई है। मुख्य बाजार जैसी संवेदनशील जगह पर चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता है।

डेढ़ महीने में दूसरी बड़ी घटना, व्यापारी दहशत में

गौरतलब है कि इससे करीब डेढ़ महीने पहले भी मंड्रेला में इसी तरह की चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें लाखों रुपये की चोरी हुई थी। अब दोबारा ऐसी घटना घटने से व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने पिछली वारदात के बाद गश्त और निगरानी को मजबूत किया होता, तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!