📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

मंड्रेला में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

मंड्रेला, 16 अप्रैल 2025: बुधवार सुबह मंड्रेला कस्बे में झुंझुनूं रोड पर चिड़ावा-बाईपास के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्रवासियों को दहला दिया। एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement's

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। तभी झुंझुनूं की दिशा से आ रहे तेज गति वाले गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उपेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी डाबड़ी धीरसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय और नेतराम को प्राथमिक उपचार देने के बाद झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a comment

error: Content is protected !!