पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की छापेमारी, बीजेपी पर साधा निशाना

जयपुर, राजस्थान: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई, जब ईडी अधिकारी जांच दस्तावेजों के साथ उनके घर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement's

ईडी की कार्रवाई पर खाचरियावास का बयान: “पूरा सहयोग करेंगे”

छापेमारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,

“यह कोई नई बात नहीं है, पहले भी ईडी की टीमें आ चुकी हैं। हम हर बार की तरह इस बार भी पूरा सहयोग करेंगे। ईडी अपना काम करे, हम अपना काम करेंगे। हमें किसी से डर नहीं है। हम कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और उसका पालन भी करेंगे।”

बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

छापेमारी को लेकर खाचरियावास ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा,

भजनलाल सरकार ये सोच रही है कि खाचरियावास डर जाएगा। लेकिन मैं न आज डरा हूं, न कल डरा था। ईडी भेजो या कुछ भी भेजो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी खुद भ्रष्टाचार कर रही है, और अब राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा,

ईडी केंद्र सरकार के अधीन है, और आज बिना किसी पूर्व सूचना के हमारे घर छापेमारी की जा रही है। मुझे और मेरे परिवार को अब तक कोई नोटिस नहीं दिया गया। यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध है।”

“ईडी आएगी, इसका अंदेशा पहले से था”

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात की आशंका पहले से थी कि उनके खिलाफ ईडी कार्रवाई करेगी।

“मेरे दो-ढाई साल के बयानों से बीजेपी को दर्द हो गया है। जो इनके खिलाफ बोलेगा, वहां ईडी भेज दी जाती है। मुझे पहले से पता था कि ईडी आएगी।”

Advertisement's
Advertisement’s

“सरकारें बदलती हैं, जमाना भी बदलेगा”

भविष्य में सत्ता परिवर्तन का संकेत देते हुए खाचरियावास ने कहा,

“बीजेपी वालों को याद रखना चाहिए कि सरकारें बदलती हैं। आज आप सत्ता में हैं, कल हम भी आएंगे। जिस दिन राहुल गांधी आएंगे, उस दिन आपका क्या होगा? आपने ये सिलसिला शुरू किया है, कल आपके खिलाफ भी यही होगा। मुझे सबका इलाज करना आता है।”

Leave a comment

error: Content is protected !!