उदयपुरवाटी, 5 अप्रैल 2025: चैत्र नवरात्र के अवसर पर शनिवार को अष्टमी के दिन शाकंभरी माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। अष्टमी पर मंदिर का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों और जिलों से श्रद्धालु उमड़ पड़े।

Advertisement's
Advertisement’s

मां शाकंभरी सेवा समिति के तत्वावधान में अष्टमी और नवमी के अवसर पर दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन व धार्मिक आयोजनों की ध्वनि से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर में इन दिनों शतचंडी यज्ञ, महामृत्युंजय जाप, कन्या पूजन जैसे अनेक धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए समिति द्वारा पंडितों की टीम नियुक्त की गई है जो विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न करा रहे हैं।

Advertisement's

Advertisement’s

इसी क्रम में शेखावाटी क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शक्ति स्थलों — मनसा माता (चिराना), जमवाय माता (नवलगढ़) और जीण माता (सीकर) के मंदिरों में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्र के इन पावन दिनों में श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!