चिड़ावा: श्याम मंदिर प्रांगण ग्राम डांगर में कल 3 मार्च 2025 को वार्षिक श्याम फगोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाशदास महाराज अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा झुंझुनू के जिला महामंत्री एवं पिलानी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भजनों का आनंद उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष फगोत्सव के दौरान श्याम भक्तों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस वर्ष भी भक्तगणों के लिए भव्य तैयारियाँ की गई हैं और भजन संध्या के माध्यम से भगवान श्याम के प्रति भक्ति भाव प्रकट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!