
1– पीएम मोदी आज शाम नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला और बाल विकास पर आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस मौके पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों से महिला और बाल विकास क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी हिस्सा लेंगे
2– अब GST अफसर को गिरफ्तारी का अधिकार नहीं, 5 करोड़ से कम की गड़बड़ी पर सिर्फ जुर्माना, 10 हजार से कम की टैक्स चोरी पर नोटिस भी नहीं
3– ‘गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत’, GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
4– बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन, ध्रुव राठी, प्रकाश राज शामिल, दीपके ने वोट चोर के नारे लगवाए; कहा- वन नेशन, वन पार्टी भाजपा का मकसद
5– ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी; खड़गे बोले- सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही
6– CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का चौथा दिन, दावा- सांसद PM हाउस-राष्ट्रपति भवन जा सकते हैं; ज्ञानेश कुमार के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी
7– ज्ञानेश कुमार के सपोर्ट में 42 पूर्व जजों का लेटर, SIR को सही बताया, लिखा- बिना सबूत वोट चोरी के आरोप लोगों का भरोसा घटा सकते हैं
8– भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब देश की जनता के खिलाफ हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार के रवैये को जनता देख रही है।
9– वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा खत्म हुई, भूपेंद्र पटेल और शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए; पीएम के जनसेवा में 25 साल होने पर शुरू हुई थी
10– चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला; असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने
11– वायु सेना दिवस पर शुभकामना संदेश पोस्ट करना सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह के लिए सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। सांसद की ओर से एक्स (ट्विटर) पर साझा की गई शुभकामना पोस्ट में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान के स्थान पर पाकिस्तान के फाइटर विमान की तस्वीर लगाई गई। पोस्ट सामने आते ही कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा सांसद को घेरना शुरू कर दिया।
12– पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
13– नाना पाटेकर ने महाराष्ट्र के सूखा पीड़ित किसानों की सहायता के लिए अधिक से अधिक फंड जुटाने की मुहिम के तहत ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में शामिल होने की तैयारी की थी। वह बृहस्पतिवार को गोवा से मुंबई आने वाले थे और शुक्रवार को केबीसी में शिरकत करते। हालांकि इससे पहले ही मौत ने उन्हें हमसे छीन लिया।
14– गोहत्या, धर्मांतरण, लव जिहाद पर शुभेंदु अधिकारी ने चेताया, कहा- मेरे कार्यकाल में ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा
15– ट्रेन से लापता लड़की का शव आंध्र प्रदेश में मिला, विशाखापट्टनम से गुवाहाटी आ रही थी, सहेली से कहा था- लड़के परेशान कर रहे हैं
16– 2026 का अल नीनो रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचता बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसका असर फरवरी 2027 तक रह सकता है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, सूखा और भारी बारिश जैसी स्थितियां बन सकती हैं। समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी ऊपर जाने का अनुमान है। वहीं अल नीनो से जुड़े प्रभावों के कारण 4.51 लाख तक अतिरिक्त मौतों की आशंका जताई है। जलवायु परिवर्तन के साथ मिलकर यह स्थिति चुनौती को और गंभीर बना सकती है।
17– ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया, 8 आईटी कंपनियों के खिलाफ एक्शन, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर सीधा असर
18– मिडिल ईस्ट में संकट गहराया: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, इंडिगो- एअर इंडिया की उड़ानें रद्द
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjo




