पिलानी: पुलिस ने 25 फरवरी 2025 को दर्ज हुई मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इयरबड्स और घटना में इस्तेमाल किया गया गैस कटर बरामद किया है।

25 फरवरी 2025 को सुमित सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 फरवरी की रात 2:00 बजे से 4:30 बजे के बीच तीन अज्ञात लड़कों ने उनकी दुकान ‘बालाजी टेलीकॉम’ का शटर गैस कटर से तोड़कर ₹8,500 नकद और दो स्मार्टफोन चोरी कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों को सक्रिय किया। 26 फरवरी 2025 को पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मनोज को लुहारू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मनोज के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया गैस कटर बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है, जिसके पास से चोरी की गई स्मार्ट वॉच, इयरबड्स और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मनोज से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

मनोज, लुहारू, हरियाणा (उम्र 19 वर्ष)

पुलिस टीम:

रंजीत सिंह सेवदा, थानाधिकारी, पिलानी
शीशराम, एएसआई, पिलानी
धर्मवीर, कांस्टेबल, पिलानी
प्रवीण, कांस्टेबल, पिलानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!