चिड़ावा पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए अभियान में बिना कागजात की 5 मोटरसाइकिलें जब्त की

चिड़ावा, 26 फरवरी 2025: चिड़ावा पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिना कागजात की 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस थाना चिड़ावा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आज संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों से बिना वैध कागजात के पाई गई 5 अपाचे मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

मंगलवार को पिचानवा व सिंघाना में अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोरियों का खुलासा करने के प्रयास में जुटी पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!