झुंझुनू में गलियों में घूमते और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ “रोटी डे” मनाया गया

झुंझुनू, 26 फरवरी 2025: झुंझुनू में गलियों में घूमने वाले और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ “रोटी डे” मनाया गया। यह कार्यक्रम झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित, संरक्षित और सशक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को होटल निर्वाण झुंझुनू में “रोटी डे” थीम पर खाना खिलाया गया।

समीर खान चनाना ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में अस्वास्थ्यकर स्थितियां होती हैं। बिजली, पीने योग्य पानी, जल निकासी व्यवस्था, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं और मनोरंजन की बुनियादी और आवश्यक सुविधाओं का अभाव होता है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement's
Advertisement’s

समीर खान ने यह भी कहा कि ये बच्चे दुर्व्यवहार और शोषण के प्रति संवेदनशील होते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा और अन्य संसाधनों तक पहुंच प्रदान कर उनके जीवन को बदला जा सकता है। सही सुविधाओं और संसाधनों के साथ वे वास्तव में उस दुनिया का अनुभव कर सकते हैं जिसे वे अपनी कक्षा की दीवारों पर सजी तस्वीरों में देखते हैं।

अजय वर्मा ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना संदेश दिया।

कार्यक्रम में समीर खान चनाना, साहिल, गुलरिया, विक्रम शर्मा, अजय वर्मा, अंकित कुमावत, महेश जी, अनु भाई चुरु आदि उपस्थित थे।

Advertisement's

“रोटी डे” कार्यक्रम झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सराहनीय प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!