Sunday, June 1, 2025
Homeपिलानीकिसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद किया: पिलानी में राष्ट्रीय...

किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद किया: पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

पिलानी, 29 मई 2025: पिलानी के बाईपास रोड़ स्थित जीआर गार्डन में राष्ट्रीय जाट महासंघ के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में चौधरी चरणसिंह के जीवन, विचारों और देश के किसानों के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चौधरी चरणसिंह भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज़ थे। पूनिया ने उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिनकी नीतियां आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने चौ. चरणसिंह को जाट समाज की गौरवशाली पहचान बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अत्तर सिंह काजला ने चौधरी चरणसिंह के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और किसान हितैषी सोच के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चौधरी चरणसिंह के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज सेवा के कार्यों में भाग लें।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें दिनेश पूनिया, प्रदीप श्योराण, कर्मवीर सिहाग, दयानंद सांगवान, उम्मेद धतरवाल, हरपाल पूनिया, सुबेदार प्रताप सिंह भास्कर, समाजसेवी राजेंद्र सिहाग, दुलीचंद लमोरिया और वीरेंद्र सिहाग सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने चौधरी चरणसिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। महासंघ की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ा जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!