Oplus_16777216

पिलानी, 30 मई: पिलानी में विद्या विहार नगरपालिका में वार्ड नंबर 11 के लिए उपचुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुप्यार कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन के बाद नाम वापसी का आज आखिरी दिन था। निर्दलीय सुशील कुमार वर्मा के नामांकन वापस लेने के बाद सुप्यार कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपचुनाव 8 जून को होने थे लेकिन उससे पहले आज निर्दलीय उम्मीदवार सुशील कुमार वर्मा के नामांकन वापस लेने पर सुप्यार कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

निर्दलीय सुशील कुमार वर्मा ने तहसील कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश यादव के समक्ष अपना नामांकन वापस लिया, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुप्यार कुमारी के निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। सुप्रभात कुमारी ने पार्षद निर्वाचित घोषित होने के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

आपको बता दें कि 2021 में विद्या विहार नगरपालिका में वार्ड नंबर 11 के लिए निर्वाचित हुए पार्षद रामप्रताप श्योराण के राजकीय सेवा में चयनित होने पर उन्होंने 26 नवम्बर को पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड में उपचुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद यहां चुनाव लड़ने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता दिखाई थी। वार्ड से सुप्यार कुमारी ने भाजपा और सुशील कुमार वर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन फार्म दाखिल किए थे।

सुप्यार कुमारी के निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होने में भाजपा के पिलानी नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत की अहम भूमिका रही है। हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने ही सुशील कुमार वर्मा को नामांकन वापस लेने के लिए मनाया।

ये रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचन के अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, महामंत्री राजेश दहिया, मुरली मनोहर शर्मा, सरोज मानसिंह श्योराण, हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, छोटेलाल वर्मा, भानुप्रिया वर्मा, सिकंदर देवना, सुरेश श्योराण, पृथ्वी सिंह शेखावत, परमेश्वरी श्योराण, इंदु जांगिड़, मोहर सिंह बलवदा, अक्षय कुमार, नरेन्द्र गुर्जर, बुधराम सैनी, होशियार सिंह महला, दिलीप जांगिड़, सुरेश श्योराण, श्रवण कुमार चिरानिया, कै. प्रभुराम, मीरसिंह मान, नीरज शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!