पूर्वोत्तर भारत के छह राज्यों — असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और सिक्किम — में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक कुल 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हैं और हजारों लोग प्रभावित हो चुके हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

असम: 17 जिले जलमग्न, 78,000 से अधिक लोग प्रभावित

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, असम में लगातार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिनमें अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

  • राज्य के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
  • 78,000 से अधिक लोग विस्थापित या प्रभावित हुए हैं।
  • राहत व बचाव कार्य में SDRF व NDRF की टीमें जुटी हैं।

अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में 9 लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग और जीरो घाटी क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते 9 लोगों की जान चली गई।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
IMD ने 1 से 6 जून तक गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई है।

मिजोरम: म्यांमार के तीन शरणार्थी समेत 4 की मौत

मिजोरम में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

  • चार लोगों की मौत, जिनमें से तीन म्यांमार के शरणार्थी थे।
  • एक अन्य व्यक्ति घायल है।
  • राज्य में अब तक कुल पांच मौतों की पुष्टि हुई है।

मेघालय: 49 गांव प्रभावित, छह की मौत

मेघालय में तीन दिनों में छह लोगों की मौत हुई है।

  • दो लड़कियों की बिजली गिरने से मौत।
  • एक व्यक्ति डूब गया।
  • कुल 49 गांव बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं, करीब 1,100 लोग संकट में हैं।
  • बिजली आपूर्ति ठप और यातायात बाधित।
Advertisement's
Advertisement’s

मणिपुर: इंफाल में जलभराव, जनजीवन प्रभावित

राजधानी इंफाल समेत कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

  • सड़कों पर घुटनों तक पानी, ट्रैफिक ठप।
  • दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
  • जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह विफल।
  • लोगों को आपातकालीन उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है।
  • सिक्किम: 1,500 पर्यटक फंसे, 8 लापता

सिक्किम में भूस्खलन और सड़क अवरोधों के कारण

  • उत्तर सिक्किम में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं।
  • लापता 8 पर्यटकों की खोज जारी थी, लेकिन तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण राहत कार्य स्थगित करना पड़ा।
  • मंगन जिले में गाड़ी नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

IMD का चेतावनी अलर्ट

IMD ने पूर्वोत्तर के इन राज्यों के लिए 1 से 6 जून तक अलर्ट जारी किया है।

  • अत्यधिक भारी बारिश
  • बिजली गिरने की आशंका
  • निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!