सिंघाना, 31 मई 2025: सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी द्वारा आगामी 14 जून 2025 को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सम्मान समारोह “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें झुंझुनूं और महेंद्रगढ़ जिलों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों को डीसी सिंघानिया मेमोरियल मेडल से नवाज़ा जाएगा। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के संस्थापक दिवंगत डीसी सिंघानिया की स्मृति में वर्ष 2024 में शुरू किया गया था। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य छात्रों की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करना है।

पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है। छात्र स्वयं या उनके विद्यालय प्रमुख सिंघानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.singhaniauniversity.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए 8764569939 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्मान के अंतर्गत चयनित छात्रों को निम्नलिखित प्रदान किए जाएंगे:

  • डीसी सिंघानिया मेमोरियल मेडल
  • प्रशस्ति पत्र
  • 11,000 रुपये की नकद राशि

पुरस्कार वितरण निम्नलिखित श्रेणियों में किया जाएगा:

  1. समग्र श्रेष्ठ प्रदर्शन
  2. शैक्षणिक उत्कृष्टता
  3. सर्वश्रेष्ठ छात्रा
  4. खेल एवं एथलेटिक्स में श्रेष्ठता
  5. एनडीएसआईएस स्कूल से समग्र श्रेष्ठ छात्र
Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन के संबंध में विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी मोनिका ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का माध्यम बनेगा और उन्हें नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करेगा। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी मेहनत को पहचान दिलाने की दृष्टि से तैयार की गई है।

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहेगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रेरणा के नए मानदंड भी स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!