एलॉन मस्क ने छोड़ा ट्रंप सरकार में DOGE चीफ का पद, टेस्ला की गिरती बिक्री और ‘One Big Beautiful Bill’ से नाराज़गी बनी वजह

अमेरिका: दुनिया के प्रमुख अरबपति और इनोवेटर एलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में अपने सरकारी पद से इस्तीफा दे दिया है। मस्क ट्रंप सरकार में DOGE (Director of Government Efficiency) के रूप में कार्यरत थे, और अब उन्होंने इस पद को छोड़ने की घोषणा की है।

मस्क ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:

“अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरे कार्यकाल का अंत हो गया है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे सरकार के खर्चों में कटौती के इस मिशन में योगदान देने का अवसर दिया। DOGE का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा।”

ट्रंप के बिल से नाखुश थे मस्क

सूत्रों के अनुसार, एलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव तब बढ़ा जब ट्रंप ने ‘One Big Beautiful Bill’ की योजना को आगे बढ़ाया। मस्क ने इस बिल की आलोचना करते हुए कहा था:

“मुझे लगता है कि एक बिल या तो बड़ा हो सकता है या बेहतरीन, लेकिन दोनों एक साथ नहीं हो सकता।”

राजनीतिक गलियारों में यह बयान ट्रंप की नीति पर सीधा हमला माना गया, जिससे दोनों के संबंधों में खटास आ गई।

Advertisement's
Advertisement’s

टेस्ला की गिरती बिक्री और निवेशकों का दबाव

इस्तीफे की एक अन्य अहम वजह टेस्ला की लगातार गिरती बिक्री और निवेशकों की नाराजगी भी रही।

  • बीते महीनों में टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई
  • अमेरिका में कंपनी का जबरदस्त बहिष्कार (boycott) जारी है
  • कारों की बिक्री में गिरावट और ब्रांड इमेज पर बुरा असर
  • निवेशकों ने मस्क से इस्तीफे की मांग की थी

मस्क ने हाल ही में एक बयान में स्वीकारा था कि वह “बहुत मुश्किल से मैनेज कर पा रहे हैं”। ऐसे में ट्रंप प्रशासन के सरकारी कार्यों और अपनी कंपनियों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए असंभव हो गया था।

130 दिनों का कार्यकाल रहा मस्क का

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि एलॉन मस्क अब अमेरिकी सरकार का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कुल 130 दिन विशेष कर्मचारी के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में सरकारी खर्चों में पारदर्शिता, प्रक्रिया सरलीकरण और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे प्रयासों को बढ़ावा दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

DOGE मिशन का भविष्य

एलॉन मस्क के इस्तीफे के बाद यह सवाल उठने लगा है कि DOGE प्रोग्राम का भविष्य क्या होगा। हालांकि मस्क ने अपने संदेश में संकेत दिया कि DOGE का मिशन जारी रहेगा और “समय के साथ और मजबूत होगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!