नवलगढ़ की प्रकृति सारण ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में हासिल किए 500 में से 495 अंक

नवलगढ़, 13 मई 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किया, जहां छात्र-छात्राएं रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। छात्रों की मेहनत का फल अच्छे अंकों के रूप में सामने आया, जिससे परिवारजनों और स्कूल प्रबंधन के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

इस अवसर पर डूंडलोद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रकृति सारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं।

संस्थान के सचिव बीएल रणवां ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकृति को अंग्रेजी और भूगोल में 100-100, अर्थशास्त्र में 99, इतिहास में 98 और राजनीति विज्ञान में 98 अंक प्राप्त हुए हैं।

प्रकृति के पिता नंदलाल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि मां सुनीता देवी चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रकृति की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों ने खुशी जताई और मिठाई बांटकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी है।

सीबीएसई बोर्ड ने इस वर्ष रिजल्ट देखने के लिए वैकल्पिक वेबसाइट्स और डिजिलॉकर की भी सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि छात्रों को तकनीकी परेशानी न हो।

Leave a comment

error: Content is protected !!