नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में चीन के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के राजदूत द्वारा केक काटे जाने की एक तस्वीर को लेकर सवाल उठाए, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।

Advertisement's
Advertisement’s

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने लोकसभा में बहस के दौरान कहा, “चीन ने हमारी 4000 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया, 20 जवान शहीद हो गए, लेकिन हमारे विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति चीन को खत लिख रहे हैं और यह जानकारी खुद चीन का राजदूत दे रहा है। क्या विदेश सचिव विक्रम मिसरी चीनी दूतावास में हमारे सैनिकों की शहादत का जश्न मनाने गए थे?”

राहुल गांधी ने 1 अप्रैल को चीन के राजदूत द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा। इस तस्वीर में विदेश सचिव विक्रम मिसरी को चीन के राजदूत के साथ केक काटते हुए देखा गया था।

Advertisement's
Advertisement’s

अनुराग ठाकुर का जवाब – ‘अक्साई चिन किसकी सरकार में गया?’

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, “अक्साई चिन किसकी सरकार में चीन के पास गया? तब आप हिंदी-चीनी भाई-भाई कहते रहे और चीन ने पीठ में छुरा घोंप दिया। डोकलाम विवाद के समय कौन चीनी अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पी रहा था, जबकि भारतीय सेना संघर्ष कर रही थी?”

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर चीन के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जब भारतीय सेना सीमा पर डटी थी, तब कांग्रेस नेता चीन के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!