चिड़ावा, 3 अप्रैल 2025: समाजसेवी एवं राजकला कॉम्प्लेक्स गणेश मंदिर महंत मन्नालाल वर्मा ने अपने 75वें जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाते हुए नंदी गौशाला, चिड़ावा में गौसेवा की। इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में गौमाता और नंदी महाराज को विशेष प्रसाद अर्पित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

गौसेवा और प्राकृतिक चिकित्सा का संगम

श्रीकृष्ण पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, चिड़ावा के संचालक और गव्य सिद्ध चिकित्सक डॉ. गणेश चैतीवाल ने बताया कि मन्नालाल वर्मा ने पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ मिलकर नंदी गौशाला में 101 किलो दलिया और खैल गुड़ का प्रसाद अर्पित किया। साथ ही, गौसेवा के विभिन्न कार्यों में योगदान देकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

परिवार और शुभचिंतकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मणी देवी, पुत्री स्नेहलता देवी, दोहिता-दोहिति मधुसूदन, कोमल, प्रियल, लकी सहित लक्ष्मीकांत जांगिड़, पंकज सैनी, विशाल सैनी, प्रियांशु गोदारा, बाबू सिंह राजपुरोहित, रमन सैनी, राहुल, विकास, नितिन सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

समाज के लिए प्रेरणा बना आयोजन

मन्नालाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने नंदी गौशाला में जन्मदिन मनाकर आत्मिक संतुष्टि प्राप्त की और यह अनुभव गौरवपूर्ण रहा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जीवन के विशेष अवसरों को गौसेवा और परोपकार से जोड़ें, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

गौसेवा के इस पुनीत कार्य को देखकर अन्य लोगों ने भी भविष्य में ऐसे आयोजनों की प्रेरणा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!