झुंझुनू, 20 अप्रैल 2025: झुंझुनू जिले के सर्किट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विप्र सेना द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया और जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री को विप्र सेना का प्रतीक चिन्ह, शाल और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री का शेखावाटी क्षेत्र में आगमन ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय रहा। इस अवसर पर विप्र सेना ने एक सशक्त नेतृत्व और संगठनात्मक समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम के संयोजन में जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
इस अवसर पर कई प्रमुख ब्राह्मण प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र शर्मा (ढाणी), विनोद हिसारिया, किशन छक्कड़, अनूप गुडु पुरोहित, विनोद पुजारी, विनोद शर्मा (इंडाली), बालमुकुंद शर्मा, लीलाधर पुरोहित, रवि शुक्ला (एडवोकेट) और नरेंद्र शर्मा (ढाणी विनोद) शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि झुंझुनू की विप्र सेना सामाजिक समरसता में विश्वास रखती है और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। संगठन जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर जनहित और क्षेत्रीय प्रगति को प्राथमिकता देता है।

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्रित्व को ब्राह्मण समाज एक गौरवशाली नेतृत्व के रूप में देख रहा है। उनके स्वागत को लेकर शेखावाटी क्षेत्र विशेषकर झुंझुनू जिले के ब्राह्मण समाज में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।