Friday, October 2, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

Good morning
Good morning

1– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक आज खत्म हो रही है। ये बैठक दो चरण में आयोजित की गई।  बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को बैठक का आयोजन हो रहा है। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है।

2– केंद्र सरकार ने रबी फसलों पर MSP बढ़ाई, गेहूं में ₹25 की बढ़ोतरी; ₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को भी मंजूरी

3– 2 अक्टूबर का ‘नो UPI डे’ कैंसिल, वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारिक संगठनों ने फैसला वापस लिया, UPI चार्ज टालने की मांग

4– कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा, e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 6 बदलाव

5– RSS ने देशभर में NRC लागू करने की मांग दोहराई, कहा- वोटर लिस्ट की जांच हो, कौन भारतीय नागरिक और कौन नहीं यह जानना जरूरी

6– केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए था, लेकिन वह अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने के बजाय भ्रम और आरोपों की राजनीति कर रही है

7– कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट आएंगे। राहुल जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। यहां राहुल मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में पिछले कुछ महीनों में 30 से अधिक बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है।

8– संकट में किसान: महाराष्ट्र में 1972 के बाद सबसे बड़ा सूखा, 80 फीसदी फसलें तबाह; जलाशयों में बचा 12 फीसदी पानी

9– पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कहा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस पद के लिए पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला सबसे आगे चल रहे हैं।

10– सूरत में 3 हत्याएं, पति-पत्नी ने 4 साल छिपाया राज, सास, नानी और बहन की जान ली; एक शव घर में दफनाया, अब मिले कंकाल

11– तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस-SFI कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी, एकदूसरे पर मशालें फेंकीं, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकला था मार्च

12– भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया, चाकू मार रहे को-पायलट से लड़े, 180 लोग सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसा हमला हो सकता था

13– इजराइली PM बोले- भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम, वह असली हीरो, 174 लोगों की जान बचाई; चाकू हमले के बावजूद विमान क्रैश रोका

14– भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी, होर्मुज संकट के बीच विकल्प तलाश रहा भारत, अरब सागर के नीचे गुजरात-महाराष्ट्र तक बिछेगी लाइन

15– जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत, पत्नी भी सवार थीं, राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो; हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में लगी आग

16– भारत वेस्टइंडीज वनडे 811 रन, 5 शतक, दोहरा शतक और बहुत सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कभी नहीं देखा होगा ऐसा वनडे मैच

17– भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया, गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती

18– भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम बुधवार को खत्म हो गया। इस साल देश में सामान्य से 12.6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जून से सितंबर के बीच देश में कुल 759.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्ष 2001 के बाद यह चौथी सबसे कम मानसूनी बारिश है।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!