पहले प्रयास में जेईई मेन्स पास कर आशीष ढाका ने बढ़ाया ए.पी.एस. स्कूल चिड़ावा का मान, अब जेईई एडवांस 2025 के लिए हुए क्वालीफाई

चिड़ावा, 20 अप्रैल 2025: खेतड़ी रोड़, रेलवे फाटक के पास स्थित ए.पी.एस. स्कूल चिड़ावा की फाउंडेशन क्लासेज में अध्ययनरत छात्र आशीष ढाका ने जेईई मेन्स परीक्षा (अप्रैल अटेम्प्ट) 2025 को पहले ही प्रयास में पास कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता के साथ आशीष अब जेईई एडवांस 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

Advertisement's

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष ने फाउंडेशन क्लासेज के अनुभवी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। आशीष की लगन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

इस उपलब्धि पर ए.पी.एस. संस्था की चेयरमैन पायल ने आशीष को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आशीष जैसे प्रतिभावान छात्र संस्था के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक हेड मनमोहन शर्मा, पी.आर.ओ. जी.सी. शर्मा, सिक्योरिटी अफसर शमशाद खान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने आशीष को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आशीष की यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a comment

error: Content is protected !!